Author Archive
ये सॉफ्टवेयर क्या होता है ?
हार्डवेयर के बारे में तो आप काफी पढ़ चुके हैं.आज थोड़ी चर्चा सॉफ्टवेयर की कर लें.
सॉफ्टवेयर
जैसा हम पहले पढ़ चुके हैं कि ‘सॉफ्टवेयर’ उन प्रोग्रामों को कहा जाता है, जिनको हम हार्डवेयर पर चलाते हैं.किसी भी कम्प्यूटर को चलाने के लिये जो सबसे आवश्यक सॉफ्टवेयर है वह है ऑपरेटिंग सिस्टम. ऑपरेटिंग सिस्टम के [...]
कमप्यूटर में जानकारी कहां सहेजें?
स्टोरेज डिवाइस (संचय युक्ति)
आप पढ़ चुके हैं कि रैम (RAM) एक कार्यकारी मैमोरी है यानि यह तभी काम करती है जब आप कम्प्यूटर पर काम कर रहे होते हैं. कम्प्यूटर के बन्द करने पर रैम में संग्रहित सभी सूचनाऐं नष्ट हो जाती हैं.लेकिन आप चाहेंगे कि आप कम्प्यूटर पर जो काम करें वह बाद [...]
एक कम्प्यूटर खरीदना है,क्या करूं ?
सुरेश चिपलूनकर जी को एक कम्प्यूटर खरीदना है, जिस पर उन्हें तेज गति नेट, ऑनलाइन गेम्स और गाने आदि सुनना है, भविष्य में यदि ब्रॉडबैंड पर टीवी आया तो वह भी चलाना चाहेंगे। इसके लिये कौन सा मदरबोर्ड वाला कम्प्यूटर लेना उचित होगा? यह जानना चाहते हैं वह.
सुरेश जी यदि आप तकनीक वगैरह से [...]
कम्प्यूटर हार्डवेयर:इनपुट,आउटपुट डिवाइस
इसी श्रंखला के पिछ्ले अंक में हमने कम्प्यूटर के कुछ प्रमुख हार्डवेयरों की चर्चा की थी. आइये अब आगे बढ़ते हैं.
हमने जाना कि पैरिफैरल्स (Peripherals) हार्डवेयर के वह इलेक्ट्रो-मैकनिकल भाग हैं जो सीपीयू में बाहर से जोड़े जाते हैं. ये सीपीयू को प्रोग्राम्ड निर्देश या आंकड़े उपलब्ध कराते हैं और सीपीयू द्वारा प्रोसेस्ड जानकारी को [...]
कैसे चुने सही मदरबोर्ड -2
कोई 8-9 साल पुरानी बात है. तब विंडोज 98 नया नया आया था. तकरीबन उसी समय लिंनक्स जो मुक्त व मुफ्त ऑपरेटिंग सिस्टम है वह भी आया था. मैं अपने संस्थान के लिये एक कम्प्यूटर खरीदने की सोच रहा था जिसमें लिनक्स लोड कर देख सकूँ. उसी समय मुझे पता चला कि एक विशेष कंपनी का मदरबोर्ड और चिपसैट विंडोज 98 में समस्या पैदा कर रहा है लेकिन उस पर लिनक्स चल सकती है.यह भी पता चला कि उस कंपनी ने उस मॉडल के मदरबोर्ड वापस मंगा लिये हैं या उन्हे बहुत सस्ते में बेचने का निर्णय किया है. मैने उस मॉडल के बारे में पता किया तो एक विक्रेता के पास उपलब्ध था. उस समय उसका वास्तविक मूल्य कोई 21 हजार रुपया था लेकिन इस समस्या के कारण मुझे वह करीब नौ हजार में मिल गया. खरीदते समय विक्रेता ने कहा कि यदि कोई सोफ्टवेयर लोड करने में समस्या आई तो हमारी कोई जिम्मेवारी नहीं होगी ना ही हम इसे बदलेंगे. मैं उसका आशय समझ रहा था और वह समझ रहा था कि एक अच्छा मुर्गा फंसा. मैने वह मदरबोर्ड ले लिया. उस पर लिनक्स लोड की जो कई वर्षों तक उस मशीन में चलती रही.
कैसे बनें सशक्त ब्लॉगर:विलारा के उपयोग से-2
विंडोज लाइव राइटर (विलारा Windows Live Writer) के कुछ उपयोगों के बारे में आपको इस लेख के पहले भाग में बता चुका हूँ. आइये अब आगे चलें. यदि आप विलारा के बारे में नहीं जानते तो पहले यह पढ़ें.
अपने लेख में बड़ी आसानी से वीडियो जोड़ें
आम ब्लॉगर को अक्सर यह समस्या आती है कि वह [...]
दुनिया में एक अरब कम्प्यूटर
इस समय दुनिया में एक अरब से ज्यादा कम्प्यूटर हैं और सन 2014 तक इनकी संख्या दुगनी होने की संभावना है.सोमवार को यह आंकड़ा प्रस्तुत किया गार्टनर रिसर्च ने जो कि सूचना तकनीक के शोध में एक अग्रणी संस्था है.
गार्टनर के अनुसार, कम्प्यूटरों की संख्या करीब 12 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से बढ़ [...]
कैसे बनें सशक्त ब्लॉगर:विलारा के उपयोग से-1
माइक्रोसॉफ्ट द्वारा मुफ्त प्रदान किया जाने वाला विंडोज लाइव राइटर (विलारा Windows Live Writer) संभवत: सबसे प्रचलित और आसान सॉफ्टवेयर है जिसकी सहायता से एक आम अतकनीकी ब्लॉगर भी सशक्त ब्लॉगर बन सकता है. यदि आप विलारा के बारे में नहीं जानते तो पहले यह पढ़ें.
आइये अब आपको बतायें कि आप विलारा के उपयोग से [...]
कैसे चुने सही मदरबोर्ड -1
मेरे कल के आलेख में हरिमोहन सिंह जी ने पूछा "मदरबोर्ड अलग अलग प्रकार के होते हैं क्या? कैसे पता लगता है? क्या मेन अन्तर होता है ?"
उसी का उत्तर विस्तार से देने का प्रयत्न कर रहा हूँ.
मदर बोर्ड एक प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (printed circuit board) जो डैस्क्टॉप और लैपटोप दोनों में प्रयोग किया [...]
कम्प्यूटर के विभिन्न हार्डवेयर
कम्प्यूटर के विभिन्न हार्डवेयर :
सीपीयू (CPU) : सी.पी.यू. का अर्थ है सैंट्रल प्रोसेसिंग युनिट यानि ऐसा भाग जिसमें कम्प्यूटर का प्रमुख काम होता है. हिन्दी में इसे केन्द्रीय विश्लेषक इकाई भी कहा जाता है.जैसा इसके नाम से ही स्पष्ट है, यह कम्प्यूटर का वह भाग है, जहां पर कम्प्यूटर प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण करता है.इसे [...]


