बेसिक कम्प्यूटिंग
Knowledge about the basic computing features.
कमप्यूटर में जानकारी कहां सहेजें?
स्टोरेज डिवाइस (संचय युक्ति) आप पढ़ चुके हैं कि रैम (RAM) एक कार्यकारी मैमोरी है यानि यह तभी काम करती है जब आप कम्प्यूटर पर काम कर रहे होते हैं. कम्प्यूटर के बन्द करने पर रैम में संग्रहित सभी सूचनाऐं नष्ट हो जाती हैं.लेकिन आप चाहेंगे कि आप कम्प्यूटर पर जो काम करें वह बाद [...]
एक कम्प्यूटर खरीदना है,क्या करूं ?
सुरेश चिपलूनकर जी को एक कम्प्यूटर खरीदना है, जिस पर उन्हें तेज गति नेट, ऑनलाइन गेम्स और गाने आदि सुनना है, भविष्य में यदि ब्रॉडबैंड पर टीवी आया तो वह भी चलाना चाहेंगे। इसके लिये कौन सा मदरबोर्ड वाला कम्प्यूटर लेना उचित होगा? यह जानना चाहते हैं वह. सुरेश जी यदि आप तकनीक वगैरह से [...]
कैसे चुने सही मदरबोर्ड -2
कोई 8-9 साल पुरानी बात है. तब विंडोज 98 नया नया आया था. तकरीबन उसी समय लिंनक्स जो मुक्त व मुफ्त ऑपरेटिंग सिस्टम है वह भी आया था. मैं अपने संस्थान के लिये एक कम्प्यूटर खरीदने की सोच रहा था जिसमें लिनक्स लोड कर देख सकूँ. उसी समय मुझे पता चला कि एक विशेष कंपनी का मदरबोर्ड और चिपसैट विंडोज 98 में समस्या पैदा कर रहा है लेकिन उस पर लिनक्स चल सकती है.यह भी पता चला कि उस कंपनी ने उस मॉडल के मदरबोर्ड वापस मंगा लिये हैं या उन्हे बहुत सस्ते में बेचने का निर्णय किया है. मैने उस मॉडल के बारे में पता किया तो एक विक्रेता के पास उपलब्ध था. उस समय उसका वास्तविक मूल्य कोई 21 हजार रुपया था लेकिन इस समस्या के कारण मुझे वह करीब नौ हजार में मिल गया. खरीदते समय विक्रेता ने कहा कि यदि कोई सोफ्टवेयर लोड करने में समस्या आई तो हमारी कोई जिम्मेवारी नहीं होगी ना ही हम इसे बदलेंगे. मैं उसका आशय समझ रहा था और वह समझ रहा था कि एक अच्छा मुर्गा फंसा. मैने वह मदरबोर्ड ले लिया. उस पर लिनक्स लोड की जो कई वर्षों तक उस मशीन में चलती रही.
कैसे चुने सही मदरबोर्ड -1
मेरे कल के आलेख में हरिमोहन सिंह जी ने पूछा "मदरबोर्ड अलग अलग प्रकार के होते हैं क्या? कैसे पता लगता है? क्या मेन अन्तर होता है ?" उसी का उत्तर विस्तार से देने का प्रयत्न कर रहा हूँ. मदर बोर्ड एक प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (printed circuit board) जो डैस्क्टॉप और लैपटोप दोनों में प्रयोग [...]
कम्प्यूटर के विभिन्न हार्डवेयर
कम्प्यूटर के विभिन्न हार्डवेयर : सीपीयू (CPU) : सी.पी.यू. का अर्थ है सैंट्रल प्रोसेसिंग युनिट यानि ऐसा भाग जिसमें कम्प्यूटर का प्रमुख काम होता है. हिन्दी में इसे केन्द्रीय विश्लेषक इकाई भी कहा जाता है.जैसा इसके नाम से ही स्पष्ट है, यह कम्प्यूटर का वह भाग है, जहां पर कम्प्यूटर प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण करता [...]
कम्प्यूटर के विभिन्न भाग
कम्प्यूटर के मुख्यत: दो हिस्से होते हैं. 1. हार्डवेयर (Hardware) 2. सॉफ्टवेयर (Software) हार्डवेयर : कम्प्यूटर के भौतिक हिस्से जिन्हे हम देख या छू सकते हैं वो हार्डवेयर कहलाते हैं. ये भाग मशीनी (मैकेनिकल),इलेक्ट्रीकल (electrical) या इलेक्ट्रोनिक (electronic) हो सकते हैं. हर कम्प्यूटर का हार्डवेयर अलग अलग हो सकता है. यह इस बात पर निर्भर [...]
सूचना की परिभाषा,कम्प्यूटरों के प्रकार
पिछ्ले अंक में हमने कम्प्यूटर, डाटा व प्रक्रिया के बारे में जाना अब आगे पढ़ें. सूचना क्या है? (What is information?) जिस डाटा पर प्रक्रिया हो चुकी हो,वह सूचना कहलाती है.अर्थपूर्ण तथ्य,अंक या सांख्यिकी सूचना होती है.दूसरो शब्दों में डाटा पर प्रक्रिया होने के बाद जो अर्थपूर्ण डाटा प्राप्त होता है, उसे ही सूचना कहते [...]
कम्प्यूटर क्या है? What is Computer?
आज से हम नयी श्रंखला प्रारम्भ कर रहे हैं जिसमें कम्प्यूटर से संबंधित मूलभूत जानकारियां दी जायेंगी. आप टिप्पणी द्वारा अपने प्रश्न पूछ सकते हैं. _______________________ कम्प्यूटर क्या है? (What is Computer?) आज का युग कम्प्यूटर का युग है.आज कम्प्यूटर किसी ना किसी रूप में हमारे जीवन से जुड़ा हुआ है. ऐसे में मस्तिष्क में [...]