कैसे बनें सशक्त ब्लॉगर:विलारा के उपयोग से-1

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा मुफ्त प्रदान किया जाने वाला विंडोज लाइव राइटर (विलारा Windows Live Writer) संभवत: सबसे प्रचलित और आसान सॉफ्टवेयर है जिसकी सहायता से एक आम अतकनीकी ब्लॉगर भी सशक्त ब्लॉगर बन सकता है. यदि आप विलारा के बारे में नहीं जानते तो पहले यह पढ़ें.

आइये अब आपको बतायें कि आप विलारा के उपयोग से कैसे बड़ी आसानी से बहुत ही कठिन लगने वाली चीजों को कर सकते हैं.

आसानी से चित्र लगायें और उनको छोटा बड़ा करें.

insert-picture-from-local-storageअक्सर अपने ब्लॉग पर चित्र लगाते समय हमें बहुत समस्या आती है.उसी को आसान करता है विलारा.

टूल बार में   Insert—>  Picture   पर जायें  या Ctrl+L दबायें.

 

चित्र में दिखायी गयी स्क्रीन खुलेगी. आप अपने कम्प्यूटर में रखा कोई चित्र चुनें. वह विलारा में आ जायेगा.

 insert-picture-from-web

यदि आपको वेब पर रखा कोई चित्र लगाना हो. जैसे फ्लिकर से या फिर अपने ही किसी ब्लॉग से तो From Web पर जाकर चित्र की कड़ी दें. यदि आप ऑनलाइन हैं तो वह चित्र आपको अपनी स्कीन में दिखायी दे जायेगा.  अब चित्र पर क्लिक करें और चित्र को कोनों से पकड़ के खीच लें और छोटा-बड़ा कर लें. यदि इसमें परेशानी होती है तो चित्र में क्लिक करें. विलारा के साइडबार में एक इमेज टूलबार आयेगा उसमें Advanced में जायें और अपनी मन पसंद का आकार चुन लें.

image-properties-advanced

 

विलारा द्वारा चित्र का आकार छोटा करने से यह मूल चित्र का पता भी अपने पास रखता है.इससे यदि आपके ब्लॉग के छोटे आकार के चित्र पर कोई क्लिक करेगा तो मूल चित्र (बड़े आकार में) अपने आप खुल जायेगा. 

यहीं पर आप अपने चित्र का Alternate Text डाल सकते हैं. Alternate Text वह टैक्स्ट होता है जो माउस image-properties-generalपाइंटर को चित्र के ऊपर ले जाने पर दिखायी देता है. धीमा नैट कनेक्शन होने के कारण यदि आपके चित्र के खुलने में देरी होती है तो चित्र खुलने तक Alternate Text दिखता रहता है.आप अपने चित्र को घुमा (Rotate) भी कर सकते हैं और आप अपने चित्र का कॉंट्रास्ट (Contrast) भी घटा बड़ा सकते हैं.

यदि आप इमेज टूल बार के Image वाले भाग में जायें तो वहाँ से आप यह चुन सकते हैं कि आपका चित्र आपके लिख के किस ओर हो.उसके चारों ओर का मार्जिन कितना हो. उसके किनारे कोई बॉर्डर हो या ना हो. यदि हो तो कौन सा बॉर्डर हो. आप यह भी चुन सकते हैं कि चित्र पर क्लिक करने पर क्या हो. यह उसे मूल चित्र पर ले जाये,किसी दूसरी कड़ी पर ले जाये या कुछ ना करे.

 

कैसे डाले अपने चित्र में कॉपीराइट

हममें से बहुत से लोग ब्लॉग पर अपना चित्र डालने से पहले उस पर अपने ब्लॉग का कॉपीराइट डालना चाहते हैं. जैसे मेरे ब्लॉग के चित्रों पर अक्सर takneek.com लिखा होता है. इसके लिये भी विलारा में बहुत आसान तरीका है. image

चित्र में क्लिक करें. विलारा के साइडबार में एक इमेज टूलबार आयेगा उसमें Effects वाले टैब में जायें. हरे रंग के धन (+ Plus simage-add-watermarksign) चिन्ह पर क्लिक करें. वहां से Overlay—> Watermark में जायें. 

चित्र की भांति अपना वाटरमार्क डालें. आप यह भी चुन सकते हैं कि चित्र में वाटरमार्क कहाँ पर आयेगा. किस फोंट में आयेगा और उसका आकार कितना होगा. आप अपने बुकमार्क हिन्दी में भी डाल सकते हैं. जैसा चित्र में दिखाया गया है.

Effects वाले टैब में ही  हरे रंग के धन (+ Plus sign) चिन्ह पर क्लिक कर वहां से आप कई तरह के इफेक्ट अपने चित्र में डाल सकते हैं. जैसे आप अपने चित्र को श्वेत-श्याम (Black and White) बना सकते हैं. उसे अधिक चमकदार बना सकते हैं.उसकी टोन चेंज कर सकते हैं इत्यादि.  

 

 

आप विलारा का कौन सा संस्करण प्रयोग कर रहे हैं.? यह देखने के लिये Help–> About windows help writer पर क्लिक करें.

कुछ छोटी छोटी काम की बातें 

1. पोस्ट का फोंट बड़ा करने के लिये Format–> Font पर जायें और फोंट को छोटा बड़ा करें. आप फोंट का रंग भी अपने इच्छानुसार बदल सकते हैं. insert-hyperlink

2. कहीं पर लिंक डालने के लिये  Insert—> Hyperlink करें या Ctrl+K दबायें. आप यह भी चुन सकते हैं कि क्लिक करने पर लिंक उसी खिड़की में खुले या नई खिड़की में. बार बार काम आने वाली कड़ियों को सहेजने के लिये Add to link Glossary पर क्लिक करें. इससे अगली बार आप वह लिंक ढूंढना नहीं पड़ेगा. आप लिंक ग्लॉजरी में जाकर उस लिंक को आसाने से लगा सकते हैं.

3. यदि आप किसी कारण से पोस्ट पब्लिश नहीं कर पा रहे हैं तो weblog –> Edit weblog settings पर जाकर Update weblog settings पर क्लिक करें. यदि फिर भी समस्या हल नहीं होती तो ब्लॉग को हटा कर उसी ब्लॉग को फिर से जोड़ें.

कुछ तुरत-फुरत तरीके

Ctrl+K - लिंक जोड़ें

Ctrl+L - चित्र जोड़ें

Ctrl+S - अपनी पोस्ट को कम्प्यूटर में सहेजें.

Ctrl+N : नयी पोस्ट

Ctrl+G : नया पेज

Ctrl+P: अपनी पोस्ट प्रिंट करें

Ctrl+Z : पिछ्ला काम मिटायें (Undo)

Ctrl+Y: पिछ्ला काम फिर करें (Redo)

Ctrl+C : कॉपी करें

Ctrl+V: पेस्ट करें

F9 - साइडबार को हटायें या दिखायें.

Ctrl+Shift+ P : अपनी पोस्ट को ब्लॉग में पबलिश करें.

अगले अंक में कुछ और तरीकों की चर्चा करेंगे.यदि आपकी कोई तकनीकी समस्या है तो टिप्पणी और सही ई-मेल पता छोड़ें


आप को यह लेख पसंद आया तो एक टिप्पणी जरूर दें कोई प्रश्न हो तो भी पूछें, या मेरी फीड सब्स्क्राइब करें इससे मेरा हर लेख आपको फीड रीडर में स्वत: मिल जायेगा. यदि आप फीड रीडर का उपयोग नहीं करते हैं तो इसे मेल पर सब्स्क्राइब कर लें ताकि मेरा हर लेख आपको मेल में मिल जाये. सब्स्क्राइब करें.


टिप्पणी

ज्ञानवर्धन का आभार.

यहां से जुड़ी कडियां

[...] पर पूरा पढ़ें « पंजाब में मजदूरों का संकट ग्रहों [...]

टिप्पणी करें

आपका ई-मेल आईडी नहीं दिखाया जायेगा. आप HTML में भी लिख सकते हैं.: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

(जरुरी है)

(जरूरी है पर गुप्त रखा जायेगा )