सुरेश चिपलूनकर जी को एक कम्प्यूटर खरीदना है, जिस पर उन्हें तेज गति नेट, ऑनलाइन गेम्स और गाने आदि सुनना है, भविष्य में यदि ब्रॉडबैंड पर टीवी आया तो वह भी चलाना चाहेंगे। इसके लिये कौन सा मदरबोर्ड वाला कम्प्यूटर लेना उचित होगा? यह जानना चाहते हैं वह.
सुरेश जी यदि आप तकनीक वगैरह से ज्यादा वाकिफ नहीं हैं तो बेहतर है कि आप किसी कंपनी का बना बनाया कम्प्यूटर ले लें. इससे एक तो आपको अलग अलग कम्पोनेन्ट खरीदने की ज़हमत नहीं उठानी पड़ेगी दूसरे आपको सर्विस सपोर्ट भी मिलेगा. जिससे सपोर्ट की अवधि में कम्प्यूटर के खराब होने पर उसको ठीक करने की जिम्मेवारी कंपनी की होगी. आजकल कंपनी के कम्प्यूटर और असैम्बल्ड कम्प्यूटर के दामों में भी बहुत अन्तर नहीं है. लेकिन यदि आप अपना कम्प्यूटर खुद बनवाना चाहते हैं तो आगे पढ़ें.
आपने कहा कि आपको "तेज गति नेट" चाहिये. "तेज गति नेट" के लिये आपको एक अच्छा कम्प्यूटर नहीं बल्कि एक अच्छा इंटरनैट कनेक्शन चाहिये.इंटरनैट की गति में आपके कम्प्यूटर का योगदान केवल इतना ही होता है कि वह किस गति से आपका वेब-ब्राउजर खोले या फिर आप एक साथ ब्राउजर के कितने सैसन खोल सकता हैं. तो पहली आवश्यकता के लिये एक अच्छी गति वाला नैट कनेक्शन खरीदें.
आप ‘ऑनलाइन गेम्स’ खेलना चाहते हैं. ‘ऑनलाइन’ के लिये तो जैसा मैने बताया आपको तेज नैट कनेक्शन चाहिये लेकिन गेमिंग के लिये आपकी आवश्यकता कुछ और होती है. अच्छी गेमिंग के लिये आपके वीडियो कार्ड को बहुत सक्षम होना चाहिये. आपके कार्ड की बीडियो मेमोरी (VRAM) ज्यादा होनी चाहिये.उसमें 3-डी रैंडरिंग जैसी सुविधायें होनी चाहिये. आपके पास दो विकल्प हैं.पहला तो यह कि आप कोई भी ठीक-ठाक मदरबोर्ड ले लें और वीडियो कार्ड अलग से लगा लें. वीडियो कार्ड आप अपनी जेब की गरमी के आधार पर और आपकी वीडियो की क्वालिटी की चाहत के अनुसार चुन सकते हैं. क्योंकि वीडियो कार्ड एक हजार से लेकर एक लाख रुपये तक के आते हैं. दूसरा विकल्प है कि यदि आप बहुत ही अच्छी गुणवत्ता वाला वीडियो नहीं चाहते हैं तो आप अपने मदर बोर्ड को हाई-ग्राफिक्स वाले चिपसैट के साथ खरीद सकते हैं. आमतौर पर एन-वीडिया (nvedia) कंपनी के चिपसैट अच्छी गुणवत्ता के ग्राफिक कार्ड देते हैं. वीडियो कार्ड के मामले में एन-वीडिया एक अग्रणी कंपनी है और यह तरह तरह के,अलग अलग रैंज के ग्राफिक कार्ड बनाती है.अच्छे ग्राफिक कार्ड और अच्छे इंटरनैट कनेक्शन के साथ भविष्य में आपकी ब्रॉडबैंड पर टीवी या आई.पी. टी.वी. (IPTV) की आवश्यकता भी पूरी हो जाती है.
ये तो बात हो गयी दृश्य (ग्राफिक) की अब बात करें ध्वनि की यानि साउंड की. आम तौर पर ऑनबोर्ड साउंड-कार्ड स्टीरयो फोनिक साउंड तो दे देते हैं लेकिन यदि आप सराउंड साउंड सुनना चाहते हैं या फिर फोर ट्रैक स्टीरियो फोनिक आवाज का मजा लेना चाहते हैं तो आपको अपनी जेब को थोड़ा ढीला करना पड़ेगा.इसके लिये आपको अच्छी क्षमता वाले साउंड कार्ड और अच्छे स्पीकर सिस्टम पर पैसे लगाने होंगे. साउंड कार्ड लेते समय यह देख लें कि वह मल्टीट्रैक साउंड को सपोर्ट करता है कि नहीं. ‘क्रियेटिव सिस्टम्स’ साउंड कार्ड और स्पीकर बनाने वाली अग्रणी कम्पनी है. आप इस कंपनी के साउंडकार्ड खरीद सकते हैं जो आपके बजट में भी आ जायेंगे. लेकिन यदि आप जेब ज्यादा गरम हो तो आप स्पीकरों के लिये बोस कंपनी के स्पीकर खरीद सकते है. इन स्पीकर्स की ध्वनि-गुणवत्ता बहुत अच्छी होती है लेकिन यह बहुत मँहगे भी होते हैं.
तो यह तो हुआ सुरेश जी के प्रश्न का उत्तर लेकिन कम्प्यूटर खरीदते समय हमें कुछ चीजों का और ध्यान रखना चाहिये. आइये आज के सन्दर्भ में उनकी भी चर्चा करते चलें.
1. यदि आप कम्प्यूटर में विंडोज एक्स पी या लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम लगा रहे हैं तो आपको कम से कम 512 एम बी रैम लगानी चाहिये. अच्छी परफॉर्मेंस के लिये एक जी.बी. रैम लगायें.
2. यदि आप कम्प्यूटर में विंडोज विस्टा ऑपरेटिंग सिस्टम लगा रहे हैं तो आपको कम से कम एक जीबी रैम लगानी चाहिये. अच्छी परफॉर्मेंस के लिये दो जी.बी. रैम लगायें.
3. यदि आप कम्प्यूटर पर अपने रोजमर्रा के काम के फोटो और डॉक्यूमेंट रख रहे हैं तो आपकी हार्डडिस्क करीब 80 जीबी होनी चाहिये. लेकिन यदि आपको बहुत से गाने,वीडियो,फिल्म या फोटो अपने कम्प्यूटर में रखने हैं तो 160 या 200 जीबी क्षमता वाली हार्डडिस्क खरीदें.
4. आजकल एल.सी.डी या टी.एफ.टी मॉनीटर सस्ते हो गये हैं तो सी.आर.टी मॉनीटर की बजाय इनको खरीदें. आपकी जेब जरूर ढीली होगी लेकिन आपकी आँखें आपका जिन्दगी भर साथ देंगी. हो सके तो 17 इंच का मॉनीटर खरीदें ताकि आप टी.वी या फिल्म का पूरा मजा ले पायें.
5. आजकल ऑप्टिकल माउस ज्यादा प्रचलन में भी है और यह पुराने मैकनिकल माउस से कई मायनों में बेहतर है. तो मैकेनिकल माउस खरीदने की बजाय ऑप्टिकल माउस खरीदें.
इन सब बातों का ध्यान रखेंगे तो आप अपना कम्प्यूटर खुद बना सकते हैं. आपका कोई प्रश्न हो तो टिप्पणी में पूछें.
डा. अमर कुमार जी ने पूछा.
कैसे जाने कि निर्माता के दिये गये स्पेसिफ़िकेशन खरे हैं ?
इसका जबाब अगले लेख में.
आप द्वारा दी गई तकनीकी जानकारी अच्छी लगी। एक अन्य उपाय नेट पर उपलब्ध विभिन्न ई-शापिंग साईट्स जैसे ebay.in तथा compareindia.com पर जा कर स्वयं चैक करना भी है।
मुफ़्ती का कहा मिलेगा ? कैसे मिलेगा ? कैसा भी चलेगा
बहुत कीमती सलाह व जानकारी है कमल जी. क्रियेटिव के स्पीकर तो अच्छे व सस्ते हैं, पर सर्विस रद्दी है. इस बार मैंने उससे खरीदे तो रिप्लेसमेंट के लिये बड़ा परेशान किया. दोबारा खराब हुये तो मैंने कूड़े में ही फेंक दिये.
नोन-ओप्टीकल माउस तो अब ढूंढ़ना ही मुश्किल है. आप्टिकल नेहरू प्लेस में तो 125 रु में भी मिल जाता है. इस बार मैंने आइ-बाल का लेज़र माउस खरीदा. ये काफी अच्छा है. मुझे 435 रु का पड़ा. इसका मूवमेंट बड़ा स्मूद और तेज़ है.
जेब कैसी भी हो जाये, आप कम से कम Dual core प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, Intex का रिमोट वाला 5+1 होम थियेटर, 17 इंच TFT मॉनीटर, BSNL के किसी Home Plan वाले ब्रॉडबैण्ड वाले कनेक्शन को, टाईप II मॉडेम के साथ, लीजिये।
Home Plan वाले ब्रॉडबैण्ड में स्पीड 2 एमबी तक मिल सकती है! जबकि Unlimited प्लान में 256/ 512 केबीपीएस से अधिक प्रदान ही नहीं की जाती!!
टाईप II मॉडेम से आप अधिकतम 3 मशीन चला सकते हैं, एक वायरलेस द्वारा (जैसे लैपटॉप), एक USB द्वारा, एक LAN द्वारा।
कोशिश कीजिये, मुख्य मशीन को LAN से चलाने की, क्योंकि USB में कई बार ‘हैंग’ होने की शिकायतें यदा-कदा मिली हैं।
पर्याप्त जानकारी…। धन्यवाद, सर जी, एक पोस्ट वेबसाइट डिजाइन, होस्टिंग, डोमेन लेने और नेट से कोई वस्तु बेचने (उसके पैसे प्राप्त करने) आदि की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में लिखें…
बहुत अच्छी जानकारी.
sahi baat hai,
L.C.D. le hi lena chaahiye.
apke dwara di gayi computer ke vare mey jankari hame bahut achi lagi
apke dwara di gayi computer ke vare mey jankari hame bahut achi lagi
apke dwara di gayi computer ke vare mey jankari hame bahut achi lagi
aap hame koi acha computer lene ke salha do ge
jo kam damo me ho