कम्प्यूटर पर हिन्दी कैसे पढ़ें (How to Read Hindi on Your Computer)
If you can properly read Hindi Text on this page, skip this section. If not, please follow these steps.
Step 1:
If you are using IE6 then
In your browser toolbar, go to View > Encoding > Unicode (UTF-8). Check if you are able to read Hindi text now.
If you are using IE7 then
In your browser toolbar, go to Page > Encoding > Unicode (UTF-8). Check if you are able to read Hindi text now.
If you are using Firefox or Mozilla Thunderbird then
In your browser toolbar, go to View > Character Encoding > Unicode (UTF-8). Check if you are able to read Hindi text now.
If you are using Opera –> View > Encoding > Unicode > (UTF-8)
If you are still not able to see Hindi, then please follow step 2.
Step 2: Download Hindi.exe from here. When asked for the option to “Run” or “Save”, click “Run”. Restart the system once the process is over.
Hope you are able to see the Hindi text by now. If not please leave a comment.
How to Write Hindi on Your Computer
Here I am assuming that you are able to read Hindi by now, so I am providing instructions in Hindi only.
कम्प्यूटर में हिन्दी कैसे लिखें
कई बार आप सोचते होंगे कि कम्प्यूटर में तो केवल अंग्रेजी में ही लिखा जा सकता है.यदि आप ऐसा सोचते हैं तो यह गलत है. अब हिन्दी में टाइप करना अत्यंत सरल है.आजकल हिन्दी टाइप करना इंग्लिश टाइप करने जितना ही सरल है तथा इसके लिए पहले से टाइपिंग सीखने की भी कोई आवश्यकता नहीं है.इस काम के लिए कई सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं जिनसे आप इंग्लिश में लिखेंगे और वो अपने आप हिन्दी में बदल कर टाइप हो जाएगा अर्थात कोई भी शब्द हिन्दी में टाइप करने हेतु उसकी समांतर Spelling इंग्लिश में टाइप करेंगे और वो हिन्दी में टाइप हो जायेगा. उदाहरण के लिए ’हिन्दुस्तान’ लिखने के लिए टाइप करेंगे ’hindustaana’. अब आप बिना किसी अभ्यास के सीधे हिन्दी में लिखना शुरु कर सकते हैं.
अब कम्प्यूटर पर हिन्दी लिखने के लिए दो चीजों की आवश्यकता है एक तो कम्प्यूटर पर हिन्दी सपोर्ट इनेबल किए जाने की और दूसरा हिन्दी टाइपिंग हेतु एक अदद सॉफ्टवेयर की.वैसे तो हिन्दी लिखने के कई सॉफ्टवेयर आज उपलब्ध हैं जिनमें से हम कुछ की चर्चा यहां करेंगे.
पहला तरीका : विंडोज एक्सपी में हिन्दी लिखना
विंडोज एक्सपी में निम्न स्थान पर जायें.
Control Panel->Regional Settings->Languages->Install support for complex scripts including Thai.
Apply/Ok पर क्लिक करें. आपको विंडोज एक्सपी की सीडी डालनी होगी और कम्प्यूटर को री-स्टार्ट करना होगा.
अब एक मुफ्त सॉफ्टवेयर यहां से डाउनलोड करें. इसको डाउनलोड करके अनजिप करें और कम्प्यूटर पर इसे स्थापित करें. इसके बाद Control Panel -> Regional And Language Options -> Languages ->Details -> Add पर जायें. कम्प्यूटर की इनपुट भाषा को Hindi करें और Keyboard Layout/IME = Indic IME चुनें. OK, OK पर क्लिक करें. अब आपका कम्प्यूटर हिन्दी में लिखने के लिये तैयार है. अब आप अपने कम्प्यूटर में हिन्दी व अंग्रेजी दोनों में टाइप कर सकते हैं. हिन्दी से अंग्रेजी या अंग्रेजी से हिन्दी में की-बोर्ड बदलने के लिये Alt+Shift का प्रयोग करें.
दूसरा तरीका
यहां लिंक पर क्लिक कर एक सॉफ्टवेयर बाराहा 7.0 डाउनलोड करें.
डाउनलोड करने के बाद फाइल को क्लिक कर Run करें, सॉफ्टवेयर आपके कम्प्यूटर पर स्थापित (Install) हो जायेगा.आपके डैस्कटॉप (Desktop) पर Baraha Direct 7.0 नाम का एक आइकॉन (icon) बन जायेगा. उस पर क्लिक करें.
यह कैसे काम करेगा ?
आपकी Screen के नीचे दायें कोने में एक पीले रंग का चिन्ह बन जायेगा. इस पर क्लिक करके अपनी भाषा हिन्दी युनिकोड चुनें.हिन्दी से अग्रेजी या अग्रेजी से हिन्दी में जाने के लिये F11 का प्रयोग करें. हिन्दी ठीक उसी तरह टाइप करें जैसे आप अंग्रेजी टाइप करते हैं (उदाहरण, भारत लिखने के लिये bhaarata टाइप करें)
कुछ प्रमुख ऑफलाइन हिन्दी औजार
ऑन लाइन हिन्दी कैसे लिखें.
यदि आपका कम्प्यूटर इंटरनैट से जुड़ा है तो आप ऑनलाइन गूगल द्वारा प्रदान की गयी सुविधा से पर जाकर भी हिन्दी लिख सकते हैं. इस तरह के अन्य कई औजार नैट पर उपलब्ध हैं लेकिन इनमें मुख्य कमी है कि इनमें आपको ऑनलाइन लिखकर कॉपी कर फिर पेस्ट करना पड़ता है, अतः ये केवल ब्राउजर में लिखने हेतु ही उपयुक्त हैं.
कुछ प्रमुख ऑनलाइन हिन्दी औजार
if it will run mean direct hindi then i am very glade and give u very thanks