[How to send posts from wordpress blog to blogspot.com blog] मैने अपना यह चिट्ठा पहले यहाँ पर बनाया था जिसमें कई लोगों ने सुझाव दिया कि तकनीकी चिट्ठों के लिये ब्लॉगस्पॉट (http://blogspot.com) ज्यादा ठीक रहेगा. तब से मैं दुविधा में था कि क्या मेरे को वर्डप्रेस से ब्लॉगर में शिफ्ट करना चाहिये कि नहीं. ब्लॉगर पर शिफ्ट करने के मेरे लिये जो कारण थे उनमें प्रमुख थे. 1. ले आउट को अपने हिसाब से बदलने की सुविधा. फिर प्रश्न उठा कि कैसे वर्ड प्रैस डॉट कॉम (wordpress.com) से ब्लॉगर में सारी पोस्ट ले जायी जायें.मैने बहुत ज्यादा पोस्ट तो लिखी ही नहीं है फिर भी तरीका तो ढूंढना ही था. लोगों ने कहा कि ऐसा कोई स्वचालित (ऑटोमैटिक) तरीका नहीं है. आप को सारा काम मैनुअली करना पड़ेगा. लेकिन खोजबीन की तो एक तरीका मिल ही गया. इस साईट से या यहाँ से आप सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लें. ये सोफ्टेवेयर जावा में लिखा गया है.इसके लिये आपके कंप्यूटर में जावा वातावरण होना चाहिये.थोड़ी तकनीकी भाषा में कहें तो आपकी मशीन में JDK स्थापित होनी चाहिये. कैसे करें अपने कम्प्यूतर में जावा वातावरण स्थापित. [How to establish JDK in your computer] पहले यहां से JDK डाउनलोड कर लें और फिर setup file चला दें. इससे जावा वातावरण आप के कंप्यूटर में स्थापित हो जायेगा. इसे जांचने के लिये Start –> run में जाके लिखें command . एक काली स्क्रीन खुलेगी . उसमें लिखें java –version ये आपको कुछ उत्तर देगा. दिखाये गये चित्र की भांति. इसका मतलब है कि आप के कंप्यूटर में अब जावा वातावरण स्थापित हो गया है. अब आप डाउनलोड की गयी फाइल blogsync-with-gui.tar.gz किसी ज़िप प्रोग्राम जैसे विनजिप या विन रार में खोल लें . इसके अन्दर आप को अन्य फाइलों के अलावा run.bat नामक फाइल मिलेगी. इसे डबल क्लिक कर के चला लें. चित्र में दिखायी गयी स्क्रीन दिखेगी. पहले अपने वर्डप्रेस अकाउंट व ब्लॉगर अकाउंट से संबंधित जानकारी दें. ब्लॉग आई डी पता करने के लिये अपने ब्लोगस्पॉट के डैशबोर्ड में जायें वहां आप अपना पता कुछ ऐसा देखेंगें. जैसे : http://www2.blogger.com/posts.g?blogID=37081298 यहाँ "37081298" आपकी ब्लॉग आई डी है. वर्ड प्रेस की सारी पोस्ट पढ़ें (Read Posts from word press पर क्लिक करें) और इम्पोर्ट कर दें. तो आपकी सारी पोस्ट ब्लॉगर में चलें जायेंगी. लेकिन इस विधि से केवल पोस्ट ही कॉपी होंगी.टिप्पणीयाँ आपको मैनुअल तरीके से ही कॉपी करनी पड़ेंगी. मैने अपनी सारी पोस्ट यहाँ से यहाँ कॉपी की बिना किसी झंझट के. क्या मेरे को ब्लॉगर में जाना चाहिये ? इतना सब बताने के बाद आप कहेंगे कि ये कैसा प्रश्न. लेकिन ये प्रश्न मेरे दिमाग में उठा और मैने ये सोचा. वर्ड प्रेस आपको अपना पोस्ट एक्स्पोर्ट या फिर इम्पोर्ट करने की सुविधा देता है जिससे आप अपनी सारी पोस्ट (टिप्पणीयों सहित) एक xml फाइल में डाउनलोड कर सकते हैं. इसका फायदा यह है कि आप अपने पूरे चिट्ठे को अपने कंप्यूटर में भी बैकअप के रूप में रख सकते है और कल के दिन यदि आप अपने डोमेन में जाँये तो आपको वहाँ सिर्फ वर्डप्रेस स्थापित करना होगा.बाकी का सारा चिट्ठा आप एक्सपोर्ट–इम्पोर्ट कर सकते हैं. य़े तरीका मेरे को ज्यादा सुरक्षित लगता है जहाँ मेरा चिट्ठे का पूरा कंट्रोल मेरे हाथ में है. ब्लॉगर ऐसी कोई भी सुविधा नहीं देता (अभी तक) और फिर आप ब्लॉगर में जावा स्क्रिपट वगैरह चला सकते हैं ये आपको थोड़ी सुविधा तो देता है पर ये आपके चिट्ठे को असुरक्षित भी बना देता है. इसलिये मैने तो ये निर्णय लिया कि अभी फिलहाल वर्डप्रेस ही ठीक है. यदि आप लोगों का प्यार मिलता रहा तो भविष्य में अपना डोमेन ले के वहाँ शिफ्ट हो जायेंगे.
2. काउंटर लगाने की सुविधा.ताकि आने जाने वालों का हिसाब रखा जा सके.
3. एडसेंस लगाने की सुविधा.
वर्डप्रैस.कॉम से ब्लॉगर पर पोस्ट भेजना
3 responses to “वर्डप्रैस.कॉम से ब्लॉगर पर पोस्ट भेजना”
Leave a Reply
अरे वाह ये तो बहुत सही टूल ढूंढ लाए आप इस जैसी चीज की तो बहुत जरुरत थी। ट्राई करके इस पर लिखूँगा। धन्यवाद इस जानकारी केलिए।
अब यह तो अपनी अपनी चॉइस की बात है लेकिन यह बता दूँ कि कभी मुझे वर्डप्रैस.कॉम बहुत पसंद था लेकिन एक दिन बहुत तंग होकर मैंने उसे छोड़ा। इसके कारण तो बता ही चुका हूँ। अभी क्या है कि ब्लॉगर में होस्टेड वर्डप्रैस जितनी सुविधाएं तो नहीं पर यह है कि जहाँ वर्डप्रैस में सब कुछ रेडीमेड है वहीं ब्लॉगर में इसके लिए थोड़ा मेहनत करनी पड़ती है।
मैं दोनो पर काम करता हूं। मूझे वर्डप्रेस की सबसे अच्छी बात लगती है कि आप किसी व्रडप्रेस के चिट्ठे पर टिप्पणी करो तो अपने चिट्ठे पर ही जवाब पढ़ सकते हो। क्या यह सुविधा ब्लॉगर में भी है?
कमल उवाच
जी अभी तक नहीं है.
कमल भाई , मै भी आजकल कुछ इसी पशोपश के दौर से गुजर रहा हूं कि ब्लगर पर शिफ़्ट करुं कि नही . अभी थोडी देर पहले श्रीश लाइन पर मिल गये और उन्होने आपकी पोस्ट का लिंक मुझे दिया. कई बातें मुझे भी तथ्य पूर्ण लगी कि ब्लागर पर खतरा शायद अधिक है , कुछ दिन पहले अमित जी ने भी यही बात किसी चिट्ठे मे रखी थी.
वर्ड प्रेस आपको अपना पोस्ट एक्स्पोर्ट या फिर इम्पोर्ट करने की सुविधा देता है जिससे आप अपनी सारी पोस्ट (टिप्पणीयों सहित) एक xml फाइल में डाउनलोड कर सकते हैं. इसका फायदा यह है कि आप अपने पूरे चिट्ठे को अपने कंप्यूटर में भी बैकअप के रूप में रख सकते है
इसके बारे मे जानकारी देने के लिए धन्यवाद ! आज ही से बैक अप लेना शुरु करता हूं.