विंडोज लाइव राइटर (विलारा Windows Live Writer) के कुछ उपयोगों के बारे में आपको इस लेख के पहले भाग में बता चुका हूँ. आइये अब आगे चलें. यदि आप विलारा के बारे में नहीं जानते तो पहले यह पढ़ें.
अपने लेख में बड़ी आसानी से वीडियो जोड़ें
आम ब्लॉगर को अक्सर यह समस्या आती है कि वह यू-ट्यूब या गूगल वीडियो में रखे किसी वीडियो को अपने लेख में चिपकाना चाहता है. यू-ट्यूब या गूगल वीडियो किसी भी विडियो चिपकाने (embed) के लिये आपको एक कोड देता है. उस कोड को सीधे कॉपी करके विलारा की स्क्रीन में चिपका दें. इसके लिये आपको एच.टी.एम.एल व्यू में जाने की भी जरूरत नहीं है. जैसे ही आप कोड को चिपकायेंगे विलारा यू-ट्यूब या गूगल का वीडियो आपकी स्क्रीन में ले आयेगा ( यदि आप नैट से जुड़े हैं तो). आप चाहें तो insert—> video में जाकर भी अपना कोड चिपका सकते हैं जैसा चित्र में दिखाया गया है. यदि आप माइक्रोसॉफ़्ट का सोप बॉक्स प्रयोग करते हैं insert—> video में एक ऑप्शन होता है Insert from soap box. इस ऑप्शन पर जायें. अपनी विंडोज लाइव आई.डी और पासवर्ड डालें. अब आप अपने सोप बॉक्स के वीडियो को भी अपने लेख में डाल सकते हैं. तो है ना कमाल की
चीज.
केवल चिपकायें नहीं ठीक से चिपकायें.
अक्सर आप अपने लेख में कोई सामग्री डालते हैं जो या तो आप सीधे वेब से कॉपी करके चिपकाते हैं या फिर किसी माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की फाइल से कॉपी करके चिपकाते हैं. इस तरीके से चिपकाने के लिये आप (Ctrl+V) का उपयोग करते हैं. इस तरह से चिपकाने से आपके फॉंट , लिंक या अन्य किसी भी प्रकार की फॉर्मेटिंग भी आपके लेख में आ जाती है. यदि आप इससे बचना चाहते हैं तो विलारा में एक ऑप्शन है "Paste Special" जो कि माइक्रोसोफ़्ट ऑफिस (Microsoft Office)की तरह ही है.Paste Special (Ctrl+Shift+V) का प्रयोग करके आप कॉपी करने वाली सामग्री की फॉर्मेटिंग हटा सकते हैं. यदि आप चाहते हैं कि
फोंट की फॉर्मेटिंग वही रहे लेकिन अन्य एच.टी.एल. हट जाये तो इसके लिये Paste Special (Ctrl+Shift+V) के बाद Thinned HTML वाला ऑप्शन चुनें. जैसा चित्र में दिखाया गया है.
वर्ड-प्रेस में टैग,कैटेगरी व पोस्ट स्लग जोड़ें
यदि आपका ब्लॉग वर्ड-प्रेस में है तो आप अपने लेख की श्रेणी , पोस्ट स्लग ऑफलाइन भी बदल सकते हैं. यदि आप अपने लेख में टैग लगाना चाहें या अपनी पोस्ट को प्रकाशित करने का समय बदलना चाहें तो आप यह भी विलारा के द्वारा कर सकते हैं.
इसके लिये View—> Properties में जायें या F2 दबायें. आपके लेख के नीचे चित्र की तरह की एक स्क्रीन खुलेगी जिसमें आप ऊपर बताये गये ऑप्शन भर सकते हैं.
विलारा को और उपयोगी बनायें.
अपने विलारा को आप अपने काम के हिसाब से और भी उपयोगी बना सकते हैं. इसके लिये बहुत से प्लग-इन आते हैं जिन्हे आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं. इन प्लग-इन्स की सहायता से आप कई उपयोगी फीचर विलारा में जोड़ सकते हैं. अगले अंक में हम कुछ उपयोगी प्लग-इन्स की चर्चा करेंगे.
यदि आपकी कोई तकनीकी समस्या है तो टिप्पणी छोड़ें.
करेंगे…जानकारी के लिए आभार.
मेरे समझ में आज आया ! धन्यवाद ।
बहुत उपयोगी जानकारी दी आपने ! कोटिश: धन्यवाद । आपके अगले ज्ञान वर्धक लेख की प्रतिक्षा में ।
बेहतरीन जानकारी है, गलती से हमने “विलारा” को “वियाग्रा” पढ़ लिया था, साथ में सशक्त बनाने की भी बात थी, इसलिये आ गये, लेकिन यहाँ और ज्यादा ही उपयोगी जानकारी है…
acchi jankari hai