नंगा कम्प्यूटर क्या है? ( What is naked PC?)
क्या आपने नंगे कम्प्यूटर के बारे में सुना है. नहीं सुना है तो हम आपको बता देते हैं. ![]()
यह तो आपको मालूम ही होगा कि किसी भी कम्प्यूटर को चलाने के लिये ऑपरेटिंग सिस्टम की आवश्यकता होती है. आमतौर पर जब भी आप कम्प्यूटर खरीदते हैं तो इसमें कोई ना कोई ऑपरेंटिग सिस्टम पहले से स्थापित (Preinstalled) होता है और आपको इस ऑपरेटिंग सिस्टम के पैसे भी देने होते हैं. सामान्यत: यह माइक्रोसोफ़्ट विंडोज ही होता है. लेकिन यदि आप कम्प्यूटर के जानकार हैं और जानते हैं कि ऑपरेटिंग सिस्टम को कम्प्यूटर में कैसे स्थापित किया जा सकता है तो आप माइक्रोसॉफ़्ट विंडोज को खरीदने के लिये पैसा खर्च करने की बजाय कोई मुफ्त ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करना चाहेंगे, जैसे फ्री बीएसडी या लिनक्स. उस स्थिति में आप चाहें तो आप बिना ऑपरेटिंग सिस्टम वाला कम्प्यूटर भी ले सकते हैं.तो इस तरह के बिना ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कम्प्यूटर को ही नंगा कम्प्यूटर कहा जाता है.
नंगे कम्प्यूटर की अवधारणा माइक्रोसॉफ़्ट द्वारा प्रचारित व प्रसारित की जा रही है. यह शब्द भी माइक्रोसॉफ़्ट की ही देन है. माइक्रोसॉफ़्ट का कहना है कि जो लोग नंगा कम्प्यूटर लेते हैं वो उसमें बिना लाइसैस का ऑपरेटिग सिस्टम या पायरेटेड ऑपरेटिग सिस्टम प्रयोग करते हैं. जो की गैर-कानूनी है. माइक्रोसॉफ़्ट को यह भी डर है कि नंगा कम्प्यूटर लेने वाले लोग फ्री लिनक्स ऑपरेटिग सिस्टम का प्रयोग कर माइक्रोसॉफ्ट की बिक्री में असर डाल रहे हैं. इसी कारण कई देशों में माइक्रोसॉफ्ट ने कम्प्यूटर विक्रेताओं पर दबाब बनाया कि वह नंगा कम्प्यूटर ना बेचें. जिसका कई लोगों ने विरोध भी किया.
भारत में भी कई कंपनियों ने नंगा कम्प्यूटर बेचने की बजाय कम्प्यूटर को पूर्व-स्थापित माइक्रोसॉफ्ट डौस (MS-DOS) या लिनक्स(Linux) के साथ बेचना प्रारम्भ किया है.
कुछ यूजेबिलिटी विशेषज्ञ यह मानते हैं कि कम्प्यूटर से संबंधित कोई भी नया शब्द ऐसा होना चाहिये जिससे कम्प्यूटर ना जानने वाला भी उसका अर्थ समझ पाये.इस आधार पर वह इस तरह के कम्पयूटर को नंगा कम्प्यूटर कहने की बजाय खाली कम्प्यूटर (Clean PC) का सुझाव देते हैं.
इतनी उपयोगी जानकारी के लिए धन्यवाद।
आप की पोस्ट पहली बार पढ़ी बड़िया लगा, आप बहुत ही सरल तरीके से समझा रहे हैं जो हम जैसे तकनीकी में एक दम गंवार लोगों के लिए बहुत ही बड़िया है । मैने ई-मेल से सबस्क्राइब करने की कौशिश की लेकिन नहीं हो पाया, लेकिन ये पोस्ट भी मुझे ईमेल में ही मिली है तो मान रही हूं कि कभी न कभी मैने सबस्क्राइब किया ही होगा। आप की पुरानी पोस्ट्स समय मिलते ही पढ़ूगीं और अगली पोस्ट्स का इंतजार रहेगा।। आप का अगर ईमेल पता मिल जाए तो अपनी तकनीकी समस्या आप को समय समय पर लिख कर पूछ सकूगीं अगर आप को एतराज न हो तो
धन्यवाद
अनिता कुमार
आभार इस जानकारी भरी पोस्ट का.
aap jankari ke sath agar nange computer ki tasweer bhi de te to bahut achha hota.
is bahumulya jankari ke liye bahut bahut dhanyabad.
a bucket of thanks. isi tarah aur jankari aap dete rahiye.
mujhe web site web sit banani hai kya karu samjhahe
yeha lekh bahut achcha laga
happy holi
mujhe window installitaion ke bare main jankari chaheyea
mujhe computer sikhne ke sadharan jankari chahiye
sir mera computer buting to ho raha he lekeen chal nahi raha heaue monitar ki screen par ek message aa raha he you may be a vicitim of software counterfeititing.this copy windows did not pass genuie windows validation
koi raah dekhe muje computer ke baare me itni jaankari nahi hai pls help me