हार्डवेयर के बारे में तो आप काफी पढ़ चुके हैं.आज थोड़ी चर्चा सॉफ्टवेयर की कर लें.
सॉफ्टवेयर
जैसा हम पहले पढ़ चुके हैं कि ‘सॉफ्टवेयर’ उन प्रोग्रामों को कहा जाता है, जिनको हम हार्डवेयर पर चलाते हैं.किसी भी कम्प्यूटर को चलाने के लिये जो सबसे आवश्यक सॉफ्टवेयर है वह है ऑपरेटिंग सिस्टम. ऑपरेटिंग सिस्टम के बिना आप कम्प्यूटर में काम नहीं कर सकते.
ऑपरेटिंग सिस्टम
ऑपरेटिंग सिस्टम व्यवस्थित रूप से जमे हुए साफ्टवेयर का समूह है जो कि आंकडो एवं निर्देश के संचरण को नियंत्रित करता है. आपरेटिंग सिस्टम हार्डवेयर एवं साफ्टवेयर के बीच सेतु का कार्य करता है.कम्प्यूटर का अपने आप में कोई अस्तित्व नही है.यह केवल हार्डवेयर जैसे की-बोर्ड, मॉनिटर, सी.पी.यू इत्यादि का समूह है. आपरेटिंग सिस्टम समस्त हार्डवेयर के बीच सम्बंध स्थापित करता है.आपरेटिंग सिस्टम के कारण ही प्रयोगकर्ता को कम्प्यूटर के विभिन्न भागों की जानकारी रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है.साथ ही प्रयोगकर्ता अपने सभी कार्य तनाव रहित होकर कर सकता है.यह सिस्टम के संसाधनों को बांटता एवं व्यवस्थित करता है. ऑपरेटिंग सिस्टम के कई अन्य उपयोगी विभाग होते है जिनके कई काम केन्द्रिय प्रोसेसर द्वारा किए जाते है. उदाहरण के लिए आप प्रिटिंग का कोई काम करें तो केन्द्रिय प्रोसेसर आवश्यक आदेश देकर वह कार्य आपरेटिंग सिस्टम पर छोड देता है और वह स्वयं अगला कार्य करने लगता है. इसके अतिरिक्त फाइल को पुनः नाम देना, डायरेक्टरी की विषय सूची बदलना, डायरेक्टरी बदलना आदि कार्य आपरेटिंग सिस्टम के द्वारा किए जाते है.
आज जो सबसे प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम हैं वह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा बनाये गये हैं. इनमें डॉस (DOS), विंडोज-98, विंडोज-एक्स पी, विंडोज-विस्टा प्रमुख हैं.लेकिन इन सभी को कम्प्यूटर के साथ आपको खरीदना पड़ता है. यदि आप मुफ्त का ऑपरेटिंग सिस्टम प्रयोग करना चाहते हैं तो उसके लिये लिनक्स के कई ऑपरेटिंग सिस्टम हैं जो पूरी तरह मुफ्त हैं. इनमे से कई विंडोज से कई मायने में बेहतर भी हैं लेकिन इनको सीखने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है. चुंकि अभी विंडोज ही बहु-प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम है इसलिये हम उसी से संबंधित उदाहरणों का प्रयोग इस लेख में करेंगे.
एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर : एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर आपके रोज मर्रा की जरूरत को पूरा करते हैं. जैसे यदि आप यदि कुछ लिखना चाहें तो उसके लिये विंडोज में नोटपैड व वर्डपैड है. इसके अलावा आप ओपन ऑफिस का प्रयोग कर सकते हैं जो मुफ्त है या माइक्रोसोफ़्ट ऑफिस खरीद सकते हैं जिसमें से आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का उपयोग लिखने के लिये कर सकते हैं. इसके अलावा आप डाटा के गणितीय,सांख्यिकीय उपयोग के लिये माइक्रोसॉफ्ट एक्सल और प्रजेंटेशन बनाने के लिये पावर पॉइंन्ट का उपयोग कर सकते हैं.किसी भी प्रकार की ड्राइग के लिये विंडोज में पेन्ट नाम का सॉफ्टवेयर होता है यदि आपको एडवांस ड्राइंग करनी है तो आप गिम्प (GIMP) का प्रयोग कर सकते हैं जो कि मुफ्त है या फिर अडोब कंपनी का फोटोशॉप सॉफ्टवेयर खरीद सकते हैं.
इसी श्रंखला के पिछ्ले अंक
कम्प्यूटर क्या है? What is Computer? , सूचना की परिभाषा,कम्प्यूटरों के प्रकार , कम्प्यूटर के विभिन्न भाग , कम्प्यूटर के विभिन्न हार्डवेयर , कम्प्यूटर हार्डवेयर:इनपुट,आउटपुट डिवाइस , कम्प्यूटर में जानकारी कहां सहेजें?
आप एक स्टिकि पोस्ट में मुख्य कार्यों के लिये उपलब्ध मुफ्त अनुप्रयोगों के बारें में जानकारी दे सकें तो विश्वास है कि बहुत लोगों का भला होगा.
वैसे ये कुछ मुफ्त प्रोग्राम हैं जिनका उपयोग मैं करता हूं
1. गिम्प – डिज़ाइनिंग
2. फायरफाक्स – ब्राउज़र
3. फाक्सिट पीडीएफ रीडर – पीडीएफ फाइल रीडर
4. प्राइमो पीडीएफ राइटर – पीडीएफ फाइल लिखने के लिये
5. विडियो लान प्लेयर – मल्टिमीडिया फाइल चलाने के लिये
एक और रोचक लेख.
जय श्रीराम ,
बहुत सुन्दर ! आपका समझाने का तरीका बढ़िया है । क्या आप मेरी मदद करेगें ? मुझे 8 GB की लिखने योग्य DVD के बारे में पता करना था । क्या ये मिलने लगी है और इसकी कीमत कितनी है ? कृपया इसी प्रकार कम्प्युटर के बारे में सरल व रोचक ढग से जानकारी देते रहिये ।
जय श्रीराम !
अच्छा ज्ञानवर्धन.
जय श्रीजय श्रीराम ,
बहुत सुन्दर ! आपका समझाने का तरीका बढ़िया है । क्या आप मेरी मदद करेगें ? मुझे 8 GB की लिखने योग्य DVD के बारे में पता करना था । क्या ये मिलने लगी है और इसकी कीमत कितनी है ? कृपया इसी प्रकार कम्प्युटर के बारे में सरल व रोचक ढग से जानकारी देते रहिये ।
जय श्रीराम !
राम
माननीय कमल जी,
आपके प्रयास की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। आपने जितना भी कार्य किया है वह मेरे लिए अत्यन्त लाभदायक सिद्ध हो रहा है।
मुझे इस महीने की 18 तारीख को संस्कृत के अध्यापकों के समक्ष हिन्दी में एक पावरपौईंट प्रैसन्टेशन देनी है जिसमें मुझे उन्हें कम्प्यूटर, इन्टरनैट, ई-मेल इत्यादि से अवगत करवाना है। ऐसा मान कर चला जा रहा है कि उन्हें कम्प्यूटर और इन्टरनैट के बारे में कोई पूर्वज्ञान नहीं है। साथ ही मुझे उन्हें इन्टरनैट के माध्यम से संस्कृत का उपयोग इत्यादि पर भी बताना है।
इन सभी विषयों पर आप मेरी कुछ सहायता करें तो स्वयं को कृतार्थ मानते हुए आपका आभारी रहूँगा। कृपया मुझे बताएं कि मुझे प्रैसन्टेशन में क्या क्या कैसे कैसे बताना चाहिए, क्या सावधानियां बरतनी चाहिएं।
यह मेरी पहली प्रैसन्टेशन होगी। मानसिक तौर पर मैं तैयार हूँ बस बोलने के लिए कन्टैन्ट को अधिकाधिक लाभदायक और आसान रखना चाहता हूँ।
आशा करता हूँ कि आप मेरी सहायता करेंगे।
आपका आभारी
वीरेशकाश्यपः
वाह आज आपका साईट देखा तो मजा आ गया।
फेवरेट हो गए आप
अच्छी जानकारी दी है आपने(खूश कर दीया आपने)
Aapke dware hindi me software harware aur computer ke baare me samjhane ka tarika acha hay jo aam aadmi ki samaj me bohat asani se aata hai iske liye aapka dhanyawaad
आपका समझाने का तरीका बढ़िया है
mahodaya ji
aap ne kamputar software ke bare me jo jankari dee hai wah bahut hi satik hai
thanks
this is a very good for us so thankyou