आप ब्लॉगिंग करने के लिये अपनी पोस्ट कैसे लिखते हैं? यदि यह प्रश्न आप से किया जाय तो आप क्या जबाब देंगे.शायद आपका जबाब कुछ ऐसा होगा.
यदि आपके कम्प्यूटर में हिन्दी चलती है तो.
1. आप अपने वर्डप्रेस या ब्लॉगर के अकाउंट के अन्दर निर्मित एडिटर पर सीधे लिखते हैं और बीच बीच में उसे ड्राफ्ट में सहेजते रहते हैं.
2. आप पहले से नोटपैड,वर्डपैड या माइक्रोसॉफ्ट वर्ड पर अपनी पोस्ट लिख के रखते हैं और फिर उसे कॉपी करके वर्डप्रेस या ब्लॉगर के एडीटर पर पेस्ट कर देते हैं.
यदि आप किसी ऑनलाइन हिन्दी एडीटर का प्रयोग करते हैं जैसे तो आप पहले उस साइट पर जाकर हिन्दी लिखते हैं और फिर अपने ब्लॉग के एडिटर में पेस्ट कर देते हैं.
इसमें आपको क्या क्या परेशानियां होती है.
1. यदि अपनी पोस्ट में चित्र या वीडियो लगाना चाहें तो आपको परेशानी होती है.
2. आपका चित्र या वीडियो सही जगह पर नहीं लगता.
3. आपको अपने चित्र को छोटा-बड़ा (रिसाइज) करने के लिये अलग से किसी सॉफ्टवेयर का प्रयोग करना पड़ता है.
4. आप चाहते हैं कि आप ऑफलाइन अपनी पोस्ट लिख कर रख लें और फिर जब इंटरनैट कनेक्शन हो तो उसे अपने ब्लॉग पर पोस्ट कर दें.
5. जब आपके पास नैट कनेक्शन ना हो तब भी आप चाहते हैं कि आप अपनी पुरानी पोस्ट्स को पढ़ सकें.
6. आप अपनी किसी पोस्ट का प्रिंट आउट लेना चाहते हैं लेकिन उसके लिये आपको अपने ब्लॉग पर जाके कॉपी-पेस्ट करना पड़ता है.
7. आप पब्लिश करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपकी पोस्ट आपके ब्लॉग पर ठीक ठीक दिखे.
यदि आप ऊपर लिखी समस्याओं से दो चार होते हैं तो उसका समाधान है विंडोज लाइव राइटर.इसकी सहायता से आप अपनी पोस्ट आराम से ऑफलाइन लिख सकते हैं और नैट कनेक्शन मिलने पर उसे पोस्ट कर सकते हैं.
खूबियां
विंडोज लाइव राइटर में बहुत सी खूबियां हैं जैसे WYSIWYG (What You See Is What You Get अर्थात जैसा देखो वैसा पाओ) एडिटर,आसान फोटो-पब्लिशिंग, वीडियो लगाने की सुविधा, श्रेणियाँ (Tagging), HTML मोड में पूर्वालोकन (Preview), “Web Layout” मोड में लिखने से आप को लगता है कि जैसे आप अपने ही ब्लॉग में लिख रहे हों. यानि आपको लिखते हुए पोस्ट जैसी दिखाई देगी, पब्लिश होने पर ठीक वैसी ही होगी. इसके अलावा इसमें नये फीचर जोड़ने के लिये प्लगइन भी जोड़े जा सकते हैं.यदि आपका ब्लॉग वर्डप्रेस में है तो आप इसमें पोस्ट स्लग भी लगा सकते हैं. इससे आप अपने लेख का प्रिंट भी ले सकते हैं. इसका इंटरफेस बिल्कुल माइक्रोसॉफ्ट वर्ड की तरह है तो इसको सीखने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती.
डाउनलोड व स्थापना
1. सबसे पहले विंडोज लाइव राइटर को यहां से डाउनलोड कर लें. (साईज 2.28 एम बी)
2. यह WLInstaller.exe फाइल डाउनलोड करेगा. अभी इसका वर्जन है 12.0.1366.1026.
3. फिर नीचे दिये गये चित्रों की सहायता से इसे अपने कम्प्यूटर पर स्थापित करें.ध्यान रहे कि आपका इंटरनैट कनेक्शन चल रहा हो.
अपने ब्लॉग को लाइव राइटर में कैसे स्थापित करें
अपने ब्लॉग को लाइव राइटर में स्थापित करने के लिये नीचे दिये गये चित्रों का प्रयोग करें.
तो लो जी लाइव राइटर हो गया आपके कम्प्यूटर में स्थापित. अब आराम से इसमें पोस्ट लिखें.
किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या के लिये टिप्पणी छोड़ें.
बढ़िया चित्रमय ट्यूटोरियल.
विंडोज लाइव राइटर का ताज़ातरीन (प्रीव्यू) संस्करण यहाँ से डाउनलोड करें -
http://download.microsoft.com/download/8/0/9/809604cd-bd08-42c8-b590-49c332059e64/writer.msi
इसमें और भी सुविधाएं हैं – खासकर फोटो एडिटिंग इत्यादि की और यह ज्यादा तेज चलता है.
विंडोज़ लाइव राइटर के Setup का तरीका विस्तार-पूर्वक बताने के लिये धन्यवाद. यह एक अमूल्य Tool है. आपके इस लेख की मदद से बहुत से लोगों के लिये इसका इस्तेमाल आसान हो जायेगा. इस सिरीज़ को ऐसे ही चलाते रहें.
सही जा रहे हैं कमल जी
आपका ब्लाग बहुत काम की जानकारी दे रहा है
इस लेख में आपने चिट्ठाकारों को बहुत अमूल्य जानकारी दी है. लिखते रहें!!
— शास्त्री
हिन्दी ही हिन्दुस्तान को एक सूत्र में पिरो सकती है.
हर महीने कम से कम एक हिन्दी पुस्तक खरीदें !
मैं और आप नहीं तो क्या विदेशी लोग हिन्दी
लेखकों को प्रोत्साहन देंगे ??
विंडोज़ लाइव राइटर के बारे में विस्तारपूर्वक बताने के लिये बहुत आभार..
शानदार लेख, इसका प्रयोग कई अरसे से कर रहा हूँ। विस्तृत जानकारी के लिये बधाई
bahut khub,apki jankari se mujh jaisa computer nirkshar,ab kuch kr payega.
्विन्डोज लाइव राइटर के बारे में इतनी विस्तृत जानकारी के लिए धन्य्वाद, इसमें फ़ोटो का साइज छोटा बड़ा कैसे किया जा सकता है । मैं ने इसका इस्तेमाल करके देखा पोस्ट के फ़ोंट बड़े नही आते और दूसरी बात सीधे ब्लोग से लिंक होने के बावजूद पोस्ट पब्लिश करने में दिक्कत आती है पता नहीक्युं , प्लीज कोई उपाय बताएं
Avkidh KkkuoZ/kd tkudkjh ds fy;s /kU;okn —-ujs’k flag jkBkSM
pahli bar aapki site dekhi hai, amunan mai blog dekhne ke bad prtikriya dene mai hichkata hoo lekin yaha apni tippani dene ka lofh samvran nahi kar pa raha hoo. behatreen jankari,behatreen blog subject, tackneek hai asa vishay hai jaha hindi ardh viram mangti hai lekin aap jaise suvigyo ke karan hi hindi pragati path par chalegi yahi kamna hai apko is prayas ke liye sadhuvad girish malviya
महोदय,
आपका लेख काफी अच्छा है। क्या आप लैपटाप के विषय में कुछ जानकारी दे सकते है? अभी मैने डेल का लैपटाप लिया है। उपरोक्त विषय में भी कुछ जानकारी प्रदान करें तो अच्छा रहेगा। वेब पर हिंदी में लिखने के लिये Hindiwriter 1.2 साफ्टवेयर काफी अच्छा है, यह आसानी से मिल जाता है तथा मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।